JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और बढ़ते अतिक्रमण को लेकर युवक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और बढ़ते अतिक्रमण को लेकर युवक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Last updated: February 7, 2023 9:01 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। थांदला की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था, बढ़ते अतिक्रमण को लेकर युवक कांग्रेस इकाई द्वारा मंगलवार को एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक अगम जैन के नाम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रविन्द्र राठी को सौंपा गया।
ज्ञापन में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया, पूर्व पार्षद आनंद चौहान, हरीश पांचाल (यूथ कांग्रेस महामंत्री),अशोक मौर्या आदि पदाधिकारियों ने मांग की है कि थांदला के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। अतिक्रमण बेतरतीब बढ़ गया हैं। व्यापारी अपनी निर्धारित सीमाओं से बाहर दुकानों के सामान रख रहे हैं। सब्जी मंडी में व्यापार करने वाले सब्जी के फुटकर व्यवसायी बेतरतीब अपनी दुकानें लगा रहे हैं। जिससे पल-पल यातायात बाधित हो रहा है। नगर के प्रमुख मार्ग एमजी रोड, आजाद चौक, गणेश मंदिर गली, अस्पताल चौराहा, सब्जी मंडी, पिपली चौराहा, नप चौराहा, सुतरेटी चौराहा, बस स्टैंड, कुम्हारवाडा आदि क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।
युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर के दशहरा मैदान से लेकर लाखयाखाली तक पूरा मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। विशेष रुप से हार्डवेयर व्यवसायी और अनाज व्यवसायी अपनी दुकानों के बाहर घंटो तक भारी वाहन खड़े रखकर सामान की लोडिंग अनलोडिंग करते हैं। जिससे काफी यातायात बाधित हो रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए चेतावनी दी है कि थांदला नगर के यातायात को शीघ्र ही सुव्यवस्थित किया जाए। अन्यथा युवक कांग्रेस को सड़कों पर आंदोलन के लिए बाधित होना पड़ेगा। जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।
इस अवसर पर तन्मय पाठक, रितेश भाबर, आयुष भट्ट, सोहैल छिपा, आनंद डामोर आदि युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविंद्र राठी का कहना है कि अधिनस्थ पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।
इसके पूर्व व्यापारियों और प्रशासन की बैठक में भी व्यापारियों को यातायात व्यवस्था बाधित नहीं करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी यदि कोई व्यापारी यातायात व्यवस्था बाधित करता है। तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं आगामी दिनों में नगरीय क्षेत्रों में भारी वाहन प्रवेश को भी प्रतिबंधित किया जाएगा

You Might Also Like

खाकी ने खेली होली, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को जमकर लगाया रंग
संस्कार पब्लिक स्कूल में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
विश्व एड्स दिवस पर एड्स का प्रतीक चिन्ह बनाया और रैली के माध्यम से जागरूक किया
नगर में लगा हुआ है समस्याओं का अंबार, नवीन परिषद में अब तक नहीं हुए कोई विकास कार्य—पार्षद राजू धानक
वाद विवाद प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article 1 अप्रैल से बामनिया पंचायत ठेके पर देगी दैनिक बाजार बैठक व हाट बाजार बैठक शुल्क का संग्रहण, जानिए क्या रहेगी प्रक्रिया
Next Article बीपीएल महामुकाबलों का कल अंतिम दिन एलिमिनेटर और क्वालीफियर मुकाबलों के साथ विजेता टीम को मिलेगी ट्राफी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • आरती लवी श्रीश्रीमाल ने 54 उपवास की तपस्या पूर्ण कर रचा इतिहास
  • थांदला नगर के 5 मंदिरों में आयोजित होगा श्रीमद भागवत सप्ताह का आयोजन
  • मोहनखेड़ा महातीर्थ में अभा श्री सौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • डामोर नगरीय विकास समिति के प्रभारी नियुक्त, राजनीति में है तीसरी पीढ़ी
  • वरिष्ठ श्रावक भंवरलाल बाफना ‘जैन दिवाकर रत्न सम्मान’ से सम्मानित

संपादक

संपादक

Latest News

आरती लवी श्रीश्रीमाल ने 54 उपवास की तपस्या पूर्ण कर रचा इतिहास
थांदला नगर के 5 मंदिरों में आयोजित होगा श्रीमद भागवत सप्ताह का आयोजन
मोहनखेड़ा महातीर्थ में अभा श्री सौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
डामोर नगरीय विकास समिति के प्रभारी नियुक्त, राजनीति में है तीसरी पीढ़ी

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account