सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। अंचल में दीपोत्सव पर्व की धूम चल रही है। रोजगार की खोज में अन्यंत्र गए ग्रामीण अंचल में लौट रहे हैं। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस का पर्व भी व्यापारियों और नागरिकों के अनुरूप मना। नागरिकों ने फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, दो पहिया, चार पहिया वाहन, बर्तन, कपड़े, फल, फूल, पटाखे, पशु श्रृंगार आदि सामानों की जमकर खरीदी की। दीपावली के दिन भी व्यापार अच्छा चलने की उम्मीद है।
तप विद्यार्थी हनुमान मंदिर पर किया आकर्षक श्रृंगार
इधर दीपावली पर विभिन्न मंदिरों में विशेष साज सजावट की जा रही है। नगर के आश्रम फ़लिया स्थित ‘तप विद्यार्थी हनुमान मंदिर’ पर हनुमानजी की प्रतिमा का आकर्षक श्रंगार किया गया। मंदिर के पुजारी दिलीप चौहान ने बताया कि दीपावली के दिन और पडवे पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान महाआरती का भी कार्यक्रम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उक्त मंदिर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की श्रद्धा का केंद्र बिंदु हैं।


