सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। सितंबर माह में हुई थांदला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग चोरी के मामलों में पुलिस ने खुलासा किए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में चोरी गए चांदी के आभूषण और नकदी को जप्त किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 25 सितंबर 2025 की रात ग्राम धूमडिया में चोरों ने एक घर पर चोरी की थी। इस घटना में चोरों ने सोने—चांदी के आभूषण और 45 हजार रुपए नगद चुरा लिए थे। वहीं 21 सितंबर 2025 की रात में गुलरीपाड़ा में चोरों ने एक घर में चोरी करते हुए सोने —चांदी के आभूषणों और 20 हजार नकद चुरा लिए थे।

मामले में खवासा चौकी और थांदला थाने की पुलिस ने तत्परता से संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है।
घटना के आरोपी कालू पिता हवसिंग भूरिया उम्र 35 वर्ष निवासी तुमडिया मेघनगर, रालु पिता हवसिंग भूरिया उम्र 30 वर्ष निवासी तुमडिया मेघनगर और मोमसिंह पिता धीरा खड़िया उम्र 48 वर्ष निवासी दोतड़ मेघनगर को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से पुलिस ने चांदी के 1 किलो 300 ग्राम आभूषण और 55 हजार रुपए नकदी जब्त की है।
मामले में एसपी शिवदयाल सिंह के निर्देशन पर एसडीओपी नीरज नामदेव द्वारा टीम गठित की गई थी। जिसमें थांदला थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कनेश, थाना प्रभारी मेघनगर निरीक्षक के.एल. बरकड़े, उप निरीक्षक हरेसिंह (चौकी प्रभारी रम्भापुर), उप निरीक्षक गोविंद भामदरे, उप निरीक्षक डोली गिरी, उप निरीक्षक कुवरसिंह रावत, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र शुक्ला, सहायक उप निरीक्षा अशरफ खान और टीम का उल्लेखनीय सहयोग रहा।


