JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: आपका ई-कचरा, किसी के काम आए! वयम् गुरुकुलम की अनूठी पहल, खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ठीक कर जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे विद्यार्थी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » झाबुआ

झाबुआ

आपका ई-कचरा, किसी के काम आए! वयम् गुरुकुलम की अनूठी पहल, खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ठीक कर जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे विद्यार्थी

Last updated: October 14, 2026 9:08 am
Punit Joshi
Share
3 Min Read

झाबुआ, अंतरराष्ट्रीय ई-कचरा दिवस के अवसर पर वयम् गुरुकुलम विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई। विद्यालय द्वारा *‘आपका ई-कचरा, किसी के काम आए!’* अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों से अपने घरों में अनुपयोगी एवं खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विद्यालय लाने का आग्रह किया गया था।

इस अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने घरों से पुराने हेडफोन, चार्जर, कीबोर्ड, माउस, स्पीकर, रिमोट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने एवं अन्य खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विद्यालय में जमा करवाए।

इस अभियान की विशेषता यह है कि एकत्रित ई-कचरे को केवल संग्रहित नहीं किया जाएगा, बल्कि उसे उपयोगी बनाने का प्रयास भी किया जाएगा। विद्यालय के प्रशिक्षक पवनेंद्र सिसोदिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थी इन उपकरणों की जांच करेंगे तथा मरम्मत योग्य उपकरणों को स्वयं ठीक करना सीखेंगे। इसके बाद उपयोगी बनाए गए उपकरण जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर संस्था के संचालक ओम शर्मा ने कहा कि आज इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में बच्चों को केवल ई-कचरे के उचित निपटान की जानकारी देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें खराब वस्तुओं की मरम्मत कर पुनः उपयोग करने का कौशल भी सिखाना आवश्यक है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, तकनीकी कौशल, रचनात्मक सोच एवं सेवा भावना विकसित करने का सार्थक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें समस्याओं का समाधान करना और समाज के लिए उपयोगी बनना सिखाना भी है।

विद्यालय प्रबंधन ने झाबुआ नगरवासियों से भी इस अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया है। जिन परिवारों के घरों में पुराने अथवा खराब हेडफोन, चार्जर, कीबोर्ड, माउस, स्पीकर, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने या अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अनुपयोगी पड़े हैं, वे उन्हें वयम् गुरुकुलम विद्यालय में जमा करवा सकते हैं, ताकि मरम्मत योग्य उपकरणों को नया जीवन देकर किसी जरूरतमंद के काम लाया जा सके।

संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या दीपशिखा तिवारी एवं उपप्राचार्य मकरंद आचार्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

विद्यालय की इस पहल ने विद्यार्थियों को *‘कचरे से संसाधन, कौशल से आत्मनिर्भरता और पुनः उपयोग से सेवा’* का व्यावहारिक संदेश दिया।

भूरिया का नामांकन पत्र हुआ निरस्त, चुनावी मैदान में तेरा उम्मीदवार
आदिवासी युवा क्रांति संघ की बैठक हुई सम्पन्न
चार महिने हाथ थामा अब क्यों छुड़ा रहे हो, गुरुणी जी छोड हमको तुम क्यों जा रहे हो, जिनके दिल में तुम बसे हो वो दिल दुखा रहे हो
संदीप मांडोत बामनिया सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोनीत
दिल्ली-मुंबई 8 लेन पर पथराव से बढ़ी चिंता, विधायक विक्रांत भूरिया ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
TAGGED:शिक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदान में उतरे SDM भास्कर गाचले
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • आपका ई-कचरा, किसी के काम आए! वयम् गुरुकुलम की अनूठी पहल, खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ठीक कर जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे विद्यार्थी
  • स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदान में उतरे SDM भास्कर गाचले
  • स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदान में उतरे SDM भास्कर गाचले
  • स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदान में उतरे SDM भास्कर गाचले
  • 7 तारीख तक वेतन देने का आश्वासन भी बेअसर, जिला चिकित्सालय के आउटसोर्स कर्मचारी फिर हड़ताल पर

संपादक

संपादक

Latest News

स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदान में उतरे SDM भास्कर गाचले
Uncategorized
October 13, 2026
स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदान में उतरे SDM भास्कर गाचले
Uncategorized
October 13, 2026
स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदान में उतरे SDM भास्कर गाचले
थांदला
October 13, 2026
7 तारीख तक वेतन देने का आश्वासन भी बेअसर, जिला चिकित्सालय के आउटसोर्स कर्मचारी फिर हड़ताल पर
झाबुआ
October 13, 2026

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?