श्री महावीरस्वामी मंदिर में श्रीशांतिनाथ जी जैन श्वेतांबर श्रीसंघ की पेढ़ी चारथुई (तपागच्छ), बामनिया के समाजजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वानुमति से अभय मूणत को श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूर्व अध्यक्ष शरद गुगलिया ने नवनियुक्त अध्यक्ष अभय मूणत को पदभार सौंपा। वहीं उपाध्यक्ष पद पर दिलीप चाणोदिया, सचिव पद पर शरद गुगलिया एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल चाणोदिया को मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।