JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: संत नगरी थांदला पूरे देश में हुई एक बार फिर गौरवान्वित, आचार्य श्री 1008 जवाहरलालजी मसा पर जारी होगा डाक टिकट और 150 रुपए का सिक्का
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रशासन

प्रशासन

संत नगरी थांदला पूरे देश में हुई एक बार फिर गौरवान्वित, आचार्य श्री 1008 जवाहरलालजी मसा पर जारी होगा डाक टिकट और 150 रुपए का सिक्का

Last updated: September 3, 2025 8:39 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
2 Min Read

झाबुआ हिट डेस्क

थांदला की माटी के गौरव, महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं युगदृष्टा जैन संत आचार्य 1008 श्री जवाहरलाल जी महाराज साहब के जन्म के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट एवं ₹150 मूल्य का स्मारक सिक्का जारी करने संबंधी अधिसूचना दिनांक 01 सितम्बर 2025 को प्रकाशित कर दी गई है।

इस ऐतिहासिक कार्य हेतु जसकरण बोथरा फाउंडेशन के सिद्धार्थ बोथरा द्वारा लगभग दो दशक से सतत प्रयास किए जा रहे थे। स्मारक सिक्के के विमोचन हेतु देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।यह क्षण न केवल थांदला नगर के लिए, बल्कि संपूर्ण झाबुआ जिले के लिए गौरवशाली और ऐतिहासिक है।

विदित हो कि आचार्य श्री जवाहरलाल जी महाराज का जन्म सन 1875 में थांदला में हुआ था। अल्पायु में ही उन्होंने गुजरात के लिमडी में जैन दीक्षा ग्रहण की। इसके पश्चात उन्होंने आजादी के आंदोलन में अहिंसात्मक रूप से सक्रिय भूमिका निभाई।

उन्होंने खादी और स्वदेशी के प्रचार को जन-जन तक पहुँचाया, समाज से बुराइयों को दूर करने, जातिवाद उन्मूलन, नशा मुक्ति तथा पशु हिंसा से विरति के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया।

उनके व्यक्तित्व और विचारों से महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, लोकमान्य तिलक, विनोबा भावे एवं मनुभाई मेहता जैसे अनेक राष्ट्रीय नेता प्रभावित हुए। विशेष उल्लेखनीय है कि राजकोट में आयोजित एक सभा में लगभग 20,000 जनता के मध्य महात्मा गांधी जी ने उनके दर्शन कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और स्वतंत्रता संग्राम में उनके आदर्शों से प्रेरणा ली।

भारत सरकार द्वारा ऐसे महापुरुष को सम्मानित किया जाना संपूर्ण नगर और जिले के लिए गौरव का विषय है। इसके लिए थांदला नगरवासी भारत सरकार एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

You Might Also Like

झाबुआ और थांदला के सूदखोरों के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज,
थांदला में कब और कितने घंटे होगी विद्युत कटौती देखिए खबर
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के व्यय का ब्योरा लिया, 1011 कर्मचारियों ने किया मतदान
सोमवार को 20 लोगो ने किया मतदान, क्या है पूरी खबर देखिए
*छात्रावास दिवस पर आश्रमों और छात्रावासों में हुई विभिन्न गतिविधियां*
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article गादिया अध्यक्ष, शाहजी सचिव मनोनीत, थांदला में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ की साधारण सभा संपन्न
Next Article 8 लेन एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने पकड़ा 63 किलो डोडा चूरा, गाड़ी छोड़ भागा आरोपी, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • थांदला में विधायक कार्यालय का हुआ शुभारंभ, आम जनता की परेशानियां होंगी दूर
  • आशुतोष राठौड़ भाजपा सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक नियुक्त
  • थांदला के दीपेश को दिल्ली में मिला गोल्ड मेडल, परिवारजनों ने दी बधाई
  • इंदौर से बकरियां चोरी करने थांदला आए चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस ने की कार जब्त
  • झाबुआ एसपी शिवदयाल सिंह का हुआ तबादला, अब नए एसपी होंगे देवेंद्र पाटीदार

संपादक

संपादक

Latest News

थांदला में विधायक कार्यालय का हुआ शुभारंभ, आम जनता की परेशानियां होंगी दूर
आशुतोष राठौड़ भाजपा सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक नियुक्त
थांदला के दीपेश को दिल्ली में मिला गोल्ड मेडल, परिवारजनों ने दी बधाई
इंदौर से बकरियां चोरी करने थांदला आए चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस ने की कार जब्त

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account