JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: क्रमिनाशक, एलबेंडाजोल की गोलियां वितरित की, स्वच्छता के लिए की जागरूक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

क्रमिनाशक, एलबेंडाजोल की गोलियां वितरित की, स्वच्छता के लिए की जागरूक

Last updated: September 10, 2024 9:08 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

काकनवानी (नि. प्र.)- काकनवानी की साई श्री एकेडमी माध्यमिक शाला में 12 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की गोली छात्रों, छात्राओं और 20 से 49 वर्ष की सामान्य महिलाओं (शिक्षिकाओं) को वितरित की गई। यह आयोजन सेक्टर काकनवानी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभान बबेरिया की प्रमुख उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रबंधक श्री कोस्तुभ व्यास, शिक्षकगण, शिक्षिकाएं और स्टाफ ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया। जिन बच्चों को आज गोली नहीं मिल पाई, उन्हें 13 सितंबर 2024, शुक्रवार को माप अप दिवस को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति हेतु एल्बेंडाजोल गोली दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, एक स्वास्थ्य शिक्षा परिचर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसे सेक्टर पर्यवेक्षक श्री प्रवीण धमानिया ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभान बबेरिया के निर्देशानुसार संबोधित किया। उन्होंने छात्रों, छात्राओं और शिक्षकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धुलाई, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, और शौचालय के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, योग और व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लाभों के बारे में भी चर्चा की। मोबाइल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के दुष्परिणामों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम के तहत काकनवानी सेक्टर के अंतर्गत शा.नवीन माध्यमिक शाला हेडावा सहित अन्य कई निजी शासकीय शालाओं एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी एल्बेंडाजोल 400 एम.जी. का वितरण किया गया। 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को की आधी गोली दी गई, जबकि 2 से 19 वर्ष की आयु के सभी विद्यार्थियों और 20 से 49 वर्ष की सामान्य महिलाओं (जो गर्भवती-धात्री नहीं हैं) को एक गोली वितरित की गई। यह कार्य आशा,सहयोगिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा ए एन एम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी(सी एच ओ) के सहयोग से किया गया। सेक्टर काकनवानी के सभी ग्रामों में कुल 73,407 जनसंख्या के अंतर्गत कृमिनाशक एल्बेंडाजोल गोली दी जा रही है। जो बच्चे आज भारी वर्षा या अन्य कारणों से कृमि नाशन से वंचित रहे, उन्हें मॉप-अप दिवस 13 सितंबर 2024 को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर यह दवा दी जाएगी। शेष महिलाओं को 30 सितंबर 2024 को स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों पर यह गोली प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवश्यक सूचना शिक्षा संप्रेक्षण बैनर पोस्टर संसाधन एवं प्रशिक्षण एएनएम ,आशा और कार्यकर्ताओं को पूर्व में ही प्रदान कर दिए गए हैं।

संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदेश स्तर पर चयन
थांदला के क्रिकेट खिलाड़ी का मेघायल की रणजी क्रिकेट टीम में हुआ चयन
आदिवासी युवा क्रांति संघ ने किसानों के साथ हो रही कालाबाजारी को लेकर थांदला एसडीएम को ज्ञापन
राष्ट्रपति ने थांदला की बिटिया का किया सम्मान, यूनिवर्सिटी में प्रथम आई है बिटिया
मेधावी छात्रों का किया सम्मान, शील्ड और प्रमाण पत्र वितरित किए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article शिक्षकों के पैर धोकर कुमकुम से किया पूजन, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभाशीष देकर, उज्जवल भविष्य की कामना की
Next Article संत नगरी थांदला में बना फिर इतिहास, 64 सिद्धि तपआराधकों की निकली जयकार यात्रा,
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
  • AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
  • पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
  • पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
  • राणापुर गौशाला में मंजरी फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, डिजिटल सखियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

संपादक

संपादक

Latest News

कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
थांदला
October 24, 2026
AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
झाबुआ राजनीति
October 21, 2026
पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
अपराध बामनिया
October 18, 2026
पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
झाबुआ
October 18, 2026

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?