सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में जाने वाले पधाधिकारियो और कार्यकर्ताओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
.बुधवार को झाबुआ के पेटलावद विधानसभा में कांग्रेस के सारंगी ब्लॉक अध्यक्ष अग्निनारायण सिंह…युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह…..युवा कांग्रेस नेता जयराज भट्ट …महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दित्तू बाई डामर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस के अभेद गढ़ कहे जाने वाले सारंगी क्षेत्र में बड़े नेताओं का इस तरह से पार्टी से मोह भंग होना कांग्रेस के लिए कहीं ना कहीं चिंता का विषय है। बता दे इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा झाबुआ में की गई चुनावी सभा में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय भाबर भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके थे।


