सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। सोमवार को विधायक वीरसिंह भूरिया की अनुशंसा और युथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया की सहमति से शहर यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, सरपंच रुसमाल मैड़ा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष राजेश डामोर, यूथ जिला महामंत्री हरीश पंचाल, पार्षद संदीप डामोर, पूर्व पार्षद आनंद चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे।
नवीन कांग्रेस कार्यकारिणी में रितेश भाभर, तनमय पाठक, उपाध्यक्ष आनंद डामोर, आशीष सिंगाड़िया महासचिव, अभिषेक खड़िया सहसचिव, पवन चौरसिया, अरुण डामोर सचिव, पंकज बवेरिया, सोहेल छिपा कोषाध्यक्ष, आयुष भट्ट सोशल मीडिया प्रभारी, आशीष पूनमचंद भाबर को सहसचिव नियुक्त किया गया है।
यूथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया और यूथ जिला महामंत्री हरीश पंचाल ने बताया कि नवीन पदाधिकारियों की प्राथमिकता कांग्रेस सदस्य संख्या बढ़ाना, कांग्रेस की रीति नीतियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना और सामाजिक कार्य करने की रहेगी।


