सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। थांदला में इन दिनों दीपावली मिलन समारोह बनाम शक्ति प्रदर्शन का दौर चल रहा है। जिसका कारण आगामी विधानसभा चुनाव को देखा जा रहा है।
बुधवार को भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने दीपावली मिलन समारोह किया था। वही देर शाम पलवाड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा ने भी दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। गुरुवार को विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण पर उक्त आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंच पर झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा, प्रकाश राका, जसवंत भाबर, सोनल सोनल भाबर, नगीन शाह, पार्षद अखिल जैन, फरमान खान, सुधीर भाबर, आनंद चौहान, मसूल भूरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



