JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक, देखिए क्या निर्णय रहे बैठक में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रशासन

प्रशासन

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक, देखिए क्या निर्णय रहे बैठक में

Last updated: January 20, 2023 11:17 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। गणतंत्र दिवस को उत्साह पूर्वक मनाने और तैयारियो के लिए शुक्रवार को दोपहर 12 बजे थांदला जनपद सभाकक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन ने की।
बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए गए। वहीं बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, मीडियाकर्मियों, नागरिकों से अनुविभागीय अधिकारी ने सुझाव भी लिए।

प्रतिभाओं को करेंगे सम्मानित

बैठक में सुझाव देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा ने बताया कि गत दिनों थांदला नगर और विकासखंड से कई प्रतिभाएं सामने आई है। जिनका सम्मान किया जाना चाहिए।
वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम तरुण जैन ने विकासखंड स्तर की कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3-3 विद्यार्थियों को सम्मानित करने की बात कही। वहीं एसडीएम जैन ने मुख्य समारोह स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की बैठक व्यवस्था के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गणमान्य, सम्मानित, वरिष्ठ नागरिकों की बैठक व्यवस्था अन्य बैठक व्यवस्था से पृथक रखी जाएगी।

पुल निर्माण के कारण प्रभातफेरी का मार्ग बदला

नगर परिषद चौराहे पर चल रहे पुल निर्माण के कार्य के कारण विद्यार्थियों द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी का मार्ग इस वर्ष बदला गया है। यह मार्ग आजाद चौक, जवाहर मार्ग, शीतला माता मंदिर, बायपास, नगर परिषद चौराहे होते हुए मुख्य समारोह स्थल तक रखा गया है। उक्त मार्ग पर अव्यवस्था निर्मित ना हो जिसके लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था भी की जाएगी।

3-3 नागरिकों की रहेगी निर्णायक समिति

इसके अलावा मुख्य समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, बैठक, ध्वनि, मंच आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम और पीटी कार्यक्रम के लिए तीन-तीन नागरिकों की निर्णायक समिति बनाने का भी निर्देश अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन द्वारा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि नगर के ऐतिहासिक चौराहे पर नगर की प्रथम नागरिक के रूप में पहली बार लक्ष्मी सुनील पणदा ध्वजारोहण करेगी। वही मुख्य समारोह स्थल पर जनपद अध्यक्ष पुनि जालम डामोर ध्वजारोहण करेंगी।
बैठक में सीईओ राधा डावर, सीएमओ राहुलसिंह वर्मा, बीईओ स्वरूप श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष पुनि जालम डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, गुलाम कादर खान, स्वछता निरीक्षक गोरांकसिंह राठौर, ओम नागर, महिला बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, निजी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

थांदला के गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर, नवीन आदेश के बाद कौन करेगा ध्वजारोहण, देखिए खबर
जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के हुए तबादले
समय सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर, तीन अधिकारियों को लगा अर्थदंड
आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, उत्साह से त्यौहार मनाने की बात कही
बिग ब्रेकिंग झाबुआ जिले में 7 पुलिस अधिकारियों के हुए फेर बदल देखिए लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सहायक आयुक्त ने प्रस्तावित सीएम राइस स्कूल और छात्रावासों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की
Next Article नशे में धुत होकर अटेंडर ने शासकीय अस्पताल में किया हंगामा, गलत पहचान बताकर धौंस भी जमाई, देखिए कहा का है पूरा मामला
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Məzmunlu_oyunlar_və_sürprizlər_ilə_dolu_pinco_casino_az_əyləncə_dolu_anl
  • Möhtəşəm_kazino_dünyası_pinco_az_ilə_açıqlanır_mükafatlarla_dolu_yol
  • Möhtəşəm_oyun_kolleksiyası_pinco_giriş_vasitəsilə_sizi_yeni_sevinclərə
  • Interesante_camino_hacia_el_éxito_con_bdmbet_y_sus_innovadoras_soluciones_finan
  • National_pride_and_the_fifa_world_cup_ignite_passionate_rivalries_across_global

संपादक

संपादक

Latest News

Məzmunlu_oyunlar_və_sürprizlər_ilə_dolu_pinco_casino_az_əyləncə_dolu_anl
Möhtəşəm_kazino_dünyası_pinco_az_ilə_açıqlanır_mükafatlarla_dolu_yol
Möhtəşəm_oyun_kolleksiyası_pinco_giriş_vasitəsilə_sizi_yeni_sevinclərə
Interesante_camino_hacia_el_éxito_con_bdmbet_y_sus_innovadoras_soluciones_finan

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account