JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: 48 घंटे पहले लगी आग और जहरीले धुएं से नहीं मिली अब तक निजात, प्रशासन ने ली आपातकालीन बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

48 घंटे पहले लगी आग और जहरीले धुएं से नहीं मिली अब तक निजात, प्रशासन ने ली आपातकालीन बैठक

Last updated: January 13, 2023 2:51 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
2 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। 11 जनवरी सुबह से गांव मछलईमाता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड से उठा रहा जहरीला धुआं 48 घंटे बाद भी जारी है। जहरीले धुएं से समीप स्थित नवोदय स्कूल, ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने आपातकालीन बैठक भी आयोजित की। बैठक में फिलहाल कुछ विद्यार्थियों को शिफ्ट करने की और कुछ विद्यार्थियों की छुट्टियों की बात कही गई है। वही ट्रेचिंग ग्राउंड को अन्यत्र स्थापित करने के मामले में कोई स्थाई हल नहीं मिल पाया है।

4 जेसीबी, 1 पोकलेन, 2 ट्रेक्टर और 4 फायर ब्रिगेड भी नही कर पाए काबू

ट्रेचिंग ग्राउंड में 48 घंटे पूर्व अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई आग की भयावहता इतनी अधिक है कि नगरीय प्रशासन के चार जेसीबी, एक पोकलेन, दो ट्रैक्टर और चार फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में विफल हो रहे है।

अज्ञात लोगों ने लगाई आग

उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को ट्रेचिंग ग्राउंड से उठते जहरीले धुंए के कारण थांदला नवोदय विद्यालय और ग्राम मछलीमाता के ग्रामीणों ने थांदला बदनावर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद यह जाम समाप्त किया गया। जाम तो समाप्त हो गया लेकिन अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई यह आग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। नवोदय विद्यालय के स्टाफ विद्यार्थी और अभिभावक इस आग और जहरीले धुएं से परेशान हो चुके हैं।
शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नवोदय विद्यालय के स्टाफ और नगरीय प्रशासन की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं चल रही है। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय से 1 किलोमीटर दूर स्थित आईटीआई परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं बोर्ड रहित कक्षाओं के विद्यार्थियों की छुट्टियां घोषित की गई है।

You Might Also Like

*अणु पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन*
Wyjątkowy_przewodnik_po_świecie_hazardu_online_z_vox_casino_i_jego_funkcjami
Pin Up Platformasının Ətraflı İcmalı – Bütün Funksiyalar Nəzərdən Keçirilir
भाजपा मंडल द्वारा बाबा साहब की 66वी पुण्यतिथि मनाई गई
ई कोर्ट का हुआ शुभारंभ, आमजन को कानून की जानकारी देना है उद्देश्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article *तेरहवे खेल युवा महोत्सव का हुआ समापन*
Next Article नन्हे विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के पैर धोकर किया सम्मान, उपस्थित नागरिकों की आंखें हुई नम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Məzmunlu_oyunlar_və_sürprizlər_ilə_dolu_pinco_casino_az_əyləncə_dolu_anl
  • Möhtəşəm_kazino_dünyası_pinco_az_ilə_açıqlanır_mükafatlarla_dolu_yol
  • Möhtəşəm_oyun_kolleksiyası_pinco_giriş_vasitəsilə_sizi_yeni_sevinclərə
  • Interesante_camino_hacia_el_éxito_con_bdmbet_y_sus_innovadoras_soluciones_finan
  • National_pride_and_the_fifa_world_cup_ignite_passionate_rivalries_across_global

संपादक

संपादक

Latest News

Məzmunlu_oyunlar_və_sürprizlər_ilə_dolu_pinco_casino_az_əyləncə_dolu_anl
Möhtəşəm_kazino_dünyası_pinco_az_ilə_açıqlanır_mükafatlarla_dolu_yol
Möhtəşəm_oyun_kolleksiyası_pinco_giriş_vasitəsilə_sizi_yeni_sevinclərə
Interesante_camino_hacia_el_éxito_con_bdmbet_y_sus_innovadoras_soluciones_finan

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account