JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: पीआईसीयू टीम की सजगता और समर्पण से थमती सांसों को मिला नया जीवन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » झाबुआ

झाबुआ

पीआईसीयू टीम की सजगता और समर्पण से थमती सांसों को मिला नया जीवन

Last updated: April 28, 2026 7:16 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
2 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

17 अप्रैल की भोर, सुबह 4:30 बजे, जब अधिकांश लोग नींद में थे, उसी समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा से 2 माह के नन्हे शिशु सोमला, पिता गुड्डू वाहुनिया, निवासी धामनदा को जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष की स्थिति में जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर किया गया।

 

जिला चिकित्सालय पहुंचते ही शिशु को तत्काल पीआईसीयू में भर्ती कर ड्यूटी पर मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप चोपड़ा एवं डॉ. विनोद कुमार मुवेल द्वारा गहन जांच कर उपचार प्रारंभ किया गया। जांच में शिशु मस्तिष्क ज्वर (इन्सेफेलाइटिस) से पीड़ित पाया गया, जिसके कारण उसे बार-बार झटके आने लगे और उसकी सांसें थमने लगीं।

 

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चिकित्सकों ने बिना समय गंवाए शिशु को वेंटिलेटर सपोर्ट पर लिया और कृत्रिम श्वसन के माध्यम से जीवन की डोर थामे रखी। लगातार 5 दिनों तक शिशु का उपचार वेंटिलेटर पर चलता रहा, जहां हर पल चिकित्सकीय टीम उसकी जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करती रही।

 

धीरे-धीरे उपचार का असर दिखने लगा। वेंटिलेटर से हटाने के बाद अगले 7 दिनों तक शिशु को गहन निगरानी में रखते हुए मस्तिष्क ज्वर का समुचित इलाज किया गया। यह समय चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के धैर्य, समर्पण और विशेषज्ञता की असली परीक्षा थी।

 

पीआईसीयू में ड्यूटी पर कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन बामनिया, डॉ. भावेश परमार, डॉ. सहादर अखाड़े तथा समस्त नर्सिंग ऑफिसर्स के अथक प्रयासों, संवेदनशीलता और टीमवर्क के चलते आखिरकार वह पल आया, जब थमती सांसों ने फिर से जीवन की लय पकड़ ली।

 

आज शिशु पूरी तरह स्वस्थ है। और उसे सुरक्षित घर भेज दिया गया है। यह सफलता न केवल चिकित्सकीय दक्षता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समर्पण और सेवा भाव से किसी भी कठिन चुनौती को पार किया जा सकता है।

You Might Also Like

संदीप मांडोत श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के अध्यक्ष मनोनीत
तृतीत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उदेयपुरिया
सच्चियाय माताजी और सोनाणा खेतलाजी भेरूजी को लगाया छप्पन भोग
एक्शन मोड में बामनिया पुलिस, वाहन चालकों को सीखा रहे यातायात नियमों का पालन करना
साप्ताहिक हाट बाजार में, ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मैदानी स्तर पर उतरा पुलिस विभाग
TAGGED:प्रदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article थांदला में खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next Article इसरो के युविका विज्ञानी कार्यक्रम में चयनित छात्रा का कलेक्टर ने किया सम्मान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
  • Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
  • Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
  • Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin
  • Umfassende_Informationen_und_hilfreiche_Tipps_rund_um_casinachos-deutschland_de

संपादक

संपादक

Latest News

pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account