JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: थांदला के तप विद्यार्थी हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » धार्मिक

धार्मिक

थांदला के तप विद्यार्थी हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन

Last updated: January 26, 2025 8:00 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
2 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। थांदला के तप विद्यार्थी हनुमान मंदिर में शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। आयोजन में शिरकत करने के लिए बाबा बागेश्वर की तर्ज पर पर्ची से भविष्य बताने वाले प्रसिद्ध संत श्रीधरजी भी पहुंचे। वहीं आयोजन में इंदौर की राष्ट्रीय रामायण मंडल टीम द्वारा अखंड रामायण पाठ की प्रस्तुति दी गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जानकारी देते हुए तप विद्यार्थी हनुमान मंदिर आश्रम फ़लिया पटेलिया समाज के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि 24 और 25 जनवरी को मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया। वहीं भगवान की प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग लगाए गए। वहीं महाआरती का भी आयोजन हुआ।

रामायण पाठ की पूर्णाहुति के दिन प्रसिद्ध संत श्रीधरजी भी पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से समाज में एकजुटता लाने की बात कही। साथ ही उन्होंने पर्चियां निकालकर श्रद्धालुओं का भविष्य भी बताया जिसे देख और सुनकर श्रद्धालु आश्चर्यचकित हो उठे। आयोजक मंडल से संत श्रीधर जी ने आगामी फरवरी माह में भी धार्मिक आयोजन करवाने की बात रखी। आयोजन की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर रतलाम मंडी के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश भगोरा, थांदला नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, पार्षद गोलू समर्थ उपाध्याय, समाजसेवी कमलेश जैन दायजी, समकित तलेरा, अनोखीलाल सोनी, सिद्धार्थ कांकरिया, कमलेश राठौड़, घोटू भाई गवली, राजू परमार, गोविंद भाई, दिलीप चौहान, नीरज कोठारी, गौरव राठौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

You Might Also Like

सच्चियाय माताजी और सोनाणा खेतलाजी भेरूजी को लगाया छप्पन भोग
बामनिया में बनेगा श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ का भव्य जिनालय
थांदला में तेजाउत्सव के तहत होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम, आस्था के साथ आएंगे श्रद्धालु, खुलवाएंगे तांतियां
जैन सोशल ग्रुप के तत्वाधान में नवपद ओलिजी तप आराधना पूर्ण
ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी यूनिट द्वारा कैंप का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article Metodi per mantenere il divertimento alto anche dopo molte ore di gioco a Esqueleto Explosivo 2
Next Article Migliori pratiche per giocare al casinò online con Starlight Princess in Italia
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Базы деятельности нейронных сетей
  • पीआईसीयू टीम की सजगता और समर्पण से थमती सांसों को मिला नया जीवन
  • Cricket in the Road – aplikacja mobilna, bonus powitalny i szybkie wypłaty
  • थांदला में खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Место адаптации в диалоговых решениях

संपादक

संपादक

Latest News

Базы деятельности нейронных сетей
पीआईसीयू टीम की सजगता और समर्पण से थमती सांसों को मिला नया जीवन
Cricket in the Road – aplikacja mobilna, bonus powitalny i szybkie wypłaty
थांदला में खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account