JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: शांति समिति की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय, श्रद्धालु अपने अपने हिसाब से करें होलिका दहन, धुलेंडी 8 मार्च को मनाई जाएगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रशासन

प्रशासन

शांति समिति की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय, श्रद्धालु अपने अपने हिसाब से करें होलिका दहन, धुलेंडी 8 मार्च को मनाई जाएगी

Last updated: March 4, 2023 10:42 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
6 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पूर्णिमा 2 दिन होने के बाद आने वाले मुख्य पर्व होलिका दहन और धुलेंडी पर्व को मनाने को लेकर विरोधाभास की स्थिति निर्मित हो रही है। पर्व को एक साथ समरसता पूर्वक, परंपरागत उत्साह के साथ मनाने और विरोधाभास पूर्वक नही मनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक थाना प्रांगण में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी पर्व नवरात्रि, शबे बारात, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी आदि त्योहारों को लेकर भी रुपरेखा तैयार की गई।
बैठक में नप अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, पूर्व अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा युवा नेता संजय भाबर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविंद्र राठी, प्रभारी तहसीलदार अनिल बघेल, थाना प्रभारी कैलाश चौहान, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल भंसाली, मंडल अध्यक्ष समर्थ गोलू उपाध्याय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होलिका दहन श्रद्धालु 6 मार्च और 7 मार्च की रात्रि में अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार कर सकते है। इसके लिए होलिका दहन समितियों को दहन की सूचना प्रशासन को देनी होगी। वहीं धूलंडी पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। जिसका मुख्य कारण 7 मार्च को भगोरिया पर्व का अंतिम दिन होना है। बैठक में भगोरिया पर्व पर आने वाले ग्रामीण अंचल के नागरिकों के लिए स्वागत, पेयजल, पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। पार्किंग व्यवस्था के लिए मुख्य रूप से नगर के प्रवेश द्वार पर दशहरा मैदान, खवासा मेन रोड, बायपास पुल के समीप और पेटलावद रोड पर जगह चिन्हित करने की बात कही गई।

पहले आओ पहले पाओ

चुनावी वर्ष होने और भगोरिया पर्व पर आने वाले ग्रामीण मतदाताओं में अपनी पकड़ बनाने के लिए अंचल की मुख्य राजनीतिक पार्टियां सतर्क हो चुकी है। इस वर्ष का अंतिम भगोरिया थांदला में होने पर काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस भीड़ का लाभ हर कोई राजनीति पार्टी लेने में लगी है। भगोरिया पर्व पर राजनीतिक पार्टियां गैर भी निकालती है। इस गैर में प्रदेश स्तरीय नेताओं से लेकर स्थानीय स्तर के नेता मौजूद रहेंगे। प्रत्येक राजनीतिक पार्टी भगोरिया के शबाब पर होने का इंतजार कर अपनी गैर निकालती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस बार गैर की अनुमति के लिए ‘पहले आओ पहले पाओ’ का नियम निर्धारित किया है। जिसके तहत जो राजनीतिक पार्टी पहले आकर अपने गैर और रूट के लिए अनुमति मांगती है। उसे प्राथमिकता के आधार पर अनुमति प्रदान की जाएगी। बैठक में भाजपा द्वारा अपनी पार्टी की गैर निकालने के लिए एसडीएम तरुण जैन से दोपहर 1 बजे की अनुमति चाही गई है।

सीसीटीवी कैमरे का एंगल बाहर की तरफ रखें

बैठक में उपस्थित व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों से प्रशासन ने अपील की है कि वह अपने प्रतिष्ठानों, घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को 1 दिन (भगोरिया पर्व) हेतु कैमरे का एंगल बाज़ार की तरफ रखने की अपील की है। ताकि अपराधिक प्रवृत्ति वाले नागरिकों पर नजर रखी जा सके। वही कोई अप्रिय घटना घटित होने पर मामले की तत्काल पड़ताल की जा सके।
इधर गत दिनों नगर परिषद द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो पर कैमरे लगाए गए थे। लेकिन बैठक में बात सामने आई कि नगर के आजाद चौक को छोड़कर शेष सभी जगह के कैमरे बंद है। एसडीएम तरुण जैन ने नगर परिषद अधिकारियों को मुख्य रूप से सुतरेटी चौराहा, गांधी चौक के कैमरे चालू करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में निर्धारित किया गया कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान निर्धारित सीमा में ही लगाए। अतिक्रमण न करते हुए आवागमन को किसी भी प्रकार से बाधित ना किया जाए।
बैठक में एसडीओपी रविंद्र राठी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थांदला थाना के अलावा अन्य पुलिस थाना के बल्कि भी मदद ली जा रही है भगोरिया पर्व पर थांदला में 84 पुलिसकर्मियों की मदद से अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षा यातायात व्यवस्था सुचारू की जाएगी।
आगामी दिनों में मुस्लिम समाज द्वारा शबे-बारात का भी पर्व मनाया जाएगा। जिसे लेकर समाजजन मस्जिद में पूरी रात्रि इबादत करेंगे। वही कब्रिस्तान पहुंचकर धार्मिक गतिविधियां भी की जाएगी। बैठक में निर्धारित किया गया कि कब्रिस्तान और मस्जिद पहुंच मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में भगोरिया पर्व पर लगने वाले मेले, झूले, चकरी, पुलिस कंट्रोल रूम, पूछताछ केंद्र आदि विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वहीं आगामी दिनों में आयोजित होने वाले रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, नवरात्रि, शबे-बारात आदि पर्व को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में नगर परिषद स्वच्छता निरीक्षक गौरांकसिंह राठौर, नप उपाध्यक्ष पंकज राठौड, जीतू राठौर, पार्षद जितेंद्र गवली, जगदीश प्रजापति, फाग उत्सव समिति के भयु बैरागी, राजेश वसुनिया, नटवर पवार, पीटर बबेरिया, सुधीर भाबर, रूसमान मेडा, गगनेश उपाध्याय, मुस्लिम पंच के प्रभारी सदर लियाकत खान, सेक्रेटरी नासिर खान, राकेश राठौड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

पीआईसी का 5 समितियों में किया गठन, 2 सदस्यों की हुई नियुक्ति
समय-समय पर बताना पड़ेगा चुनावी व्यय का ब्योरा,स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित
देखिए किन शिक्षकों के लिए, ‘मूल संस्था’ में कार्य करने हेतु आदेश हुए जारी
स्वछता सर्वेक्षण 2022 में कौन सी रेंकिंग पर है आपकी नगर परिषद यहां देखिए
नवभारत साक्षरता रथ की हुई शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article इस वर्ष का पहला भगोरिया पर्व मनाया पलवाड़ क्षेत्र के मदरानी गांव में
Next Article भगोरिए के अंतिम दिन भाजपा को लगे एक साथ दो झटके, पालवाड क्षेत्र बड़े नेता के साथ सैकड़ो समर्थक कांग्रेस में शामिल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
  • AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
  • पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
  • पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
  • राणापुर गौशाला में मंजरी फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, डिजिटल सखियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

संपादक

संपादक

Latest News

कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
थांदला
October 24, 2026
AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
झाबुआ राजनीति
October 21, 2026
पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
अपराध बामनिया
October 18, 2026
पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
झाबुआ
October 18, 2026

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?