JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: देखिए किस तरह उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस, नप अध्यक्ष ने पहली बार किया ध्वजारोहण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

देखिए किस तरह उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस, नप अध्यक्ष ने पहली बार किया ध्वजारोहण

Last updated: January 26, 2023 11:16 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
5 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। नगर में 74 वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परम्परागत रूप से नगर के मुख्य चौराहे आजाद चौक से शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रैली निकाली गई। वहीं मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर आयोजित हुआ। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शैक्षणिक संस्थाओं, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए, सामाजिक संस्थाओं, शासकीय कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पणदा ने आजाद चौक में किया ध्वजारोहण

 

प्रथम बार किया ध्वजारोहण, मंच पर आमंत्रित किया महिला पार्षदों को

नगर के ऐतिहासिक चौराहे आजाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 74वे गणतंत्र दिवस पर किया गया यह ध्वजारोहण उनके कार्यकाल का प्रथम ध्वजारोहण रहा। ध्वजारोहण कार्यक्रम की मुख्य बात यह रही कि नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पणदा ने नारीशक्ति को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित महिला पार्षद माया सचिन सोलंकी और भूमिका आशीष सोनी को भी मंच पर आमंत्रित किया। इस अवसर पर नगर की शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। यहां से रैली के रूप में विद्यार्थी मुख्य समारोह स्थल दशहरा मैदान पर पहुंचे। जहां जनपद अध्यक्ष पोनी जालम डामोर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन मुख्य अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन ने किया।

एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

मुख्य समारोह स्थल पर नगर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी, योगा आदि प्रतियोगिता की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मुख्य समारोह स्थल पर दर्शकों की काफी भीड़ रही जिन्होंने प्रत्येक प्रस्तुति पर विद्यर्थियों का हौसला अफजाई भी की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान एएनएस आइडियल स्कूल और सरस्वती शिशु बाल मंदिर का रहा। वही द्वितीय स्थान अणु पब्लिक स्कूल थांदला का रहा।

शाकउमावि की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

इसी तरह सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान फ्लावरलेट एकेडमी का और द्वितीय स्थान संस्कार पब्लिक स्कूल का रहा। पीटी प्रदर्शन में प्रथम स्थान एएनएस आइडियल स्कूल का और द्वितीय स्थान सेंट फ्लोरा स्कूल का रहा। वही महर्षि दयानंद सेवाश्रम संस्था के विद्यार्थियों द्वारा स्तूप आसन की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एनसीसी परेड की आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई।

संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति
अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कोरोनाकाल पर दी मार्मिक प्रस्तुति

इस अवसर पर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, जनपद अध्यक्ष पोनी जालम डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन, तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान, एसडीओपी रविंद्र राठी, थाना प्रभारी कैलाश चौहान, सीईओ राधा डावर, बीएओ स्वरूप श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक गौरांकसिंह राठौर, नगर परिषद लेखापाल शीतल जैन, इंजीनियर पप्पू बारिया, ओम प्रकाश नागर, विजय गिरी, यशदीप अरोरा, धार्मिक आचार्य, पार्षद माया सचिन सोलंकी, राजू धानक, भूमिका आशीष सोनी, संदीप डामोर, मीडियाकर्मी आदि उपस्थित थे।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शासकीय कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें खेल-जगत में उल्लेखनीय कार्य हेतु पीटीआई जगत शर्मा, शिक्षा गुणवत्ता के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परवलिया के शिक्षक धर्मेंद्र जानी, छात्रावास गुणवत्ता के लिए शासकीय कन्या उत्कृष्ट छात्रावास की अधीक्षिका शमीम बानो खान और शासकीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास के लिए अधीक्षक रमेश कटारा को पुरस्कृत किया गया।

कन्या छात्रावास में उत्कृष्ट कार्य हेतु अधीक्षिका शमीम बानो खान को किया गया पुरस्कृत
बीईओ कार्यालय पर बीईओ स्वरूप श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण

कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्य समारोह स्थल पर कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें कक्षा दसवीं के छात्र हिमांशु छाजेड़, युवराज डामोर, विजय भूरिया, दीपिका यादव, अलेफिया खान, अंजलि भगत, पायल चरपोटा, वही कक्षा बारहवीं के छात्र जतिन कुमार गुप्ता, प्रेक्षित रावत, पंकज पारगी, मुस्कान जाधव, प्रियांशी त्रिवेदी, प्रियांशी श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन, नगर परिषद कार्यालय पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, बीईओ कार्यालय पर बीईओ स्वरूप श्रीवास्तव, इसके अलावा विभिन्न शासकीय और अशासकीय संस्थाओं पर संस्था प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

नगर के अति महत्वपूर्ण पुल का हुआ लोकार्पण, आम नागरिकों ने ली राहत की सांस
थांदला के समीप हुई सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
मालगाड़ी की चपेट में आने से थांदला निवासी युवक की मृत्यु
एक्सेल जाम होने से उठा था ट्रेन के कोच में धुआं, गुड्स ट्रेन के मेनेजर ने दी थी जानकारी
जीवदया अभियान एवं रोटरी क्लब थांदला के संयुक्त तत्वाधान में आयुष शिविर सम्पन्न – 476 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article झाबुआ पुलिस कप्तान पहुंचे बामनिया, ओचक निरीक्षण कर जनता से सीधा किया सवांद
Next Article 45 दिनों की तीर्थ यात्रा कर यात्रियों का जत्था पहुंचा बामनिया, ढोल-ढमाकों व पुष्पमाला से किया गया स्वागत, देखे वीडियो
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
  • AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
  • पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
  • पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
  • राणापुर गौशाला में मंजरी फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, डिजिटल सखियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

संपादक

संपादक

Latest News

कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
थांदला
October 24, 2026
AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
झाबुआ राजनीति
October 21, 2026
पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
अपराध बामनिया
October 18, 2026
पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
झाबुआ
October 18, 2026

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?