JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: *मूक प्राणियों की सेवा की अनोखी मिसाल पेश कर रही है ‘गौ रक्षा युवा समिति’*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

*मूक प्राणियों की सेवा की अनोखी मिसाल पेश कर रही है ‘गौ रक्षा युवा समिति’*

Last updated: October 9, 2022 3:14 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
2 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। लंपी वायरस के प्रकोप में ‘गौ रक्षा युवा समिति’ ने सेवा की जो मिसाल संत नगरी थांदला में पेश की है वह सराहनीय है। पिछले एक पखवाड़े से समिति के सदस्य मुक गोवंश की सेवा में जुटे हैं। उनकी इस सेवा में पशु चिकित्सक भी भरपूर योगदान दे रहे हैं।

*चयनित घरों से कर रहे हैं 5-5 रोटियां एकत्रित*

गोरक्षा युवा समिति के सदस्यों ने बताया कि वह पिछले एक पखवाड़े से नगर में लंपी वायरस से ग्रसित गोवंश का उपचार कर रहे हैं। यह उपचार सेवाभावी नागरिकों और गोवंश समिति के सदस्यों के सहयोग से संभव हो सका है। लंपी वायरस से पीड़ित गोवंश को नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में 7 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। इस दौरान पशु चिकित्सक महेश खराड़ी, पीएस खरे, मनीष भट्ट और अन्य पशु चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।
इधर समिति के सदस्य गोवंश के चारे पानी की भी भरपूर व्यवस्था कर रहे हैं। सदस्यों द्वारा चयनित घरों पर पहुंचकर दान स्वरूप 5-5 रोटियां भी एकत्रित की जा रही है।

*गोवंश को पकड़ने में समिति के सदस्य हो रहे हैं चोटिल*

समिति के सदस्यों ने बताया कि अब तक लंपी वायरस से ग्रसित 5 से अधिक गोवंश को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं 20 से 25 गोवंश का उपचार नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में जारी है। समिति के सदस्य नगर परिषद के पशु वाहन के माध्यम से लंपी वायरस से ग्रसित पशुओं को चयनित कर स्वयं के प्रयासों पर उन्हें पकड़ रहे है। इस दौरान समिति के कई सदस्य चोटिल भी हो रहे है। लेकिन ‘सेवा का जज्बा’ उन चोट पर ‘मरहम’ का काम कर रहा है। समिति के सदस्य इन गोवंश को पकड़कर नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में ले जा रहे है। समिति के सदस्यों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह सेवा के इस कार्य में अधिक से अधिक सहयोग दें।

आलीराजपुर भिमबडीया में एक दिवसीय पौषण माह दिवस का आयोजन किया गया
26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेलों का महाकुंभ, प्रदेशभर के खिलाड़ी लेंगे भाग
55 मरीजों का किया गया नेत्र परीक्षण, 16 मरीजों को निकला मोतियाबिंद
कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ ने सौंपा ज्ञापन, लंबे समय से अटके मानदेय को देने की बात कही
शासन के आदेश के बाद मस्जिदों से कम किए गए लाउडस्पीकर, निर्धारित मापदंडों का पालन करेगा समाज—पंच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article *देखिए किस तरह मूक प्राणियों की सेवा की अनोखी मिसाल पेश की है ‘गौ रक्षा युवा समिति’ ने*
Next Article *’महाँकाल लोक’ के लोकार्पण अवसर पर संत नगरी थांदला में भी होंगे भव्य कार्यक्रम*
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • मंत्री निर्मला भूरिया ने पिटोल बड़ी स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण, शिक्षकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
  • पिटोल में जन-विश्वास शिविर आयोजित ,प्रभारी मंत्री ने 6 सांदीपनि विद्यालयों की घोषणा की
  • मेघनगर कॉलेज में वित्तीय समावेशन और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
  • कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद

संपादक

संपादक

Latest News

मंत्री निर्मला भूरिया ने पिटोल बड़ी स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
झाबुआ
October 30, 2026
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण, शिक्षकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
झाबुआ
October 30, 2026
पिटोल में जन-विश्वास शिविर आयोजित ,प्रभारी मंत्री ने 6 सांदीपनि विद्यालयों की घोषणा की
झाबुआ
October 30, 2026
मेघनगर कॉलेज में वित्तीय समावेशन और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
थांदला
October 27, 2026

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?