झाबुआ हिट @ डेस्क
थांदला। भक्त श्री मलुकदासजी रामायण मंडल द्वारा विगत 62 वर्षों से श्रावण मास में रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। आयोजन का यह 63 वा वर्ष है। मंडल द्वारा पूरे श्रावण मास में भक्तों के घर-घर जाकर रामायणजी के मास पारायण का संगीतमय पाठ किया जाता है। जिसकी हवनात्मक पूर्णाहुति शनिवार को स्थानीय श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर हुई। पूर्णाहुति के यजमान प्रकाशचंद्र रामाजी धानक रहे।

मंडल के संयोजक किशोर आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णाहुति कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से पूजन उसके पश्चात सुंदरकांड की चौपाइयों से हवन, शाम बजे महाआरती का आयोजन किया गया । पूरे श्रावण मास रामायण पाठ कृष्णचंद्र सोनी, डी. के. उपाध्याय, जगमोहनसिंह राठौड़, डायाभाई धानक, दिनेश कुमार गुप्ता, बालुभाई आचार्य, रज्जुभाई छाजेड़, ओमप्रकाश शर्मा, राकेश पंवार ढोलक वादक, कमलेश जैन, मनीष अहिरवार, मुकेश नागर, धवल अरोरा, गोपाल नागर, नीलेश नागर, रौनक नागर, तन्मय नागर, कुणाल नागर, तुषार भट्ट, कमलेश नागर, जीतेन्द्रसिंह चौहान, धार्मिक आचार्य, ऋषि कोठारी, गिरिराज नागर, नानसिंह डोडीयार, मानसिंह रावत, मोहनलाल हरवाल साथ ही युवा वर्ग आदि समस्त भक्तजनों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर भगवान श्री रामेश्वर महादेव व हनुमानजी का आकर्षक श्रंगार भी किया गया.



