JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: *अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक ना हो जाए नवीन परिषद*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

*अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक ना हो जाए नवीन परिषद*

Last updated: November 4, 2022 4:23 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
4 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुरुवार को नगर परिषद के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने जिन मार्गों पर हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान चलाया था। उन्हीं मार्गो पर वर्षों से अतिक्रमण पैर पसार रहा है। बेतरतीब पार्किंग और चारों तरफ फैले अतिक्रमण से आम नागरिक परेशान हो चुके हैं। उक्त मार्ग के अतिक्रमणकारियों के ‘बाहुबल‘ के आगे अब तक कि सभी परिषदें लगभग ‘नतमस्तक‘ ही दिखी थी। उक्त मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ मुहिम चली, प्रशिक्षु रूप में आई आईएस अधिकारी और तत्कालीन एसडीएम निधि निवेदिता ने मार्ग की उपयोगिता समझते हुए इस मार्ग को ‘रेड ज़ोन’ तक में भी बदल दिया था। लेकिन उनकी अन्यंत्र स्थान पर पदस्थापना होते ही यह ‘रेड ज़ोन’ फिर से ‘अतिक्रमण ज़ोन’ में बदल गया। अब नागरिकों को फिर से उम्मीद है कि जिस उत्साह और मुस्तेदी से जनप्रतिनिधियों ने यहां सफाई अभियान किया। उसी मुस्तेदी से वे ‘नासूर’ बन चुकी अतिक्रमण की इस समस्या से आम नागरिकों को निजात दिलाएगे।

अतिक्रमण के आगे कई जगह सफाई करने से चुके जनप्रतिनिधि

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर नगर परिषद के पदाधिकारियों द्वारा नगर के पीपली चौराहे, आजाद चौक और जवाहर मार्ग तक स्वच्छता अभियान चलाया था। मार्ग पर झाड़ू लगवाते हुए जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से सफाई के प्रति जागरूक रहने की बात कही। यह बात अलग है कि अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा सड़क पर रखे सामान के कारण कई जगह सफाई करने से रह गई। उम्मीद है आने वाले समय मे यहां सफाई अभियान और अच्छे से चलेगा।

दोनों ही मार्गो पर रहता है भारी दबाव

यह दोनों ही मार्ग नगर के हृदय स्थल भी माने जाते हैं। इन मार्गो पर नगर का मुख्य व्यवसाय भी संचालित होता है। ऐसे में प्रतिदिन हजारों की संख्या में आने वाले ग्रामीण, वाहनों का दबाव होना भी स्वाभाविक है। ऐसे में उक्त मार्ग पर व्यापारी अपने सामानों को दुकानों से 12 से 15 फिट तक बाहर सड़क पर ‘प्रदर्शनी’ में रख देते हैं।
कई बड़े व्यापारी लोडिंग वाहनों से घंटों तक मुख्य मार्गों को अवरुद्ध करते हुए सामानों का लोडिंग -अनलोडिंग कर रहे है। ऐसे में पल-पल जाम की स्थिति बन रही है। यही नहीं कई व्यापारियों ने सड़क के बीचो बीच अपने सामान रख दिए हैं।
इन सामानों में घरों के विभिन्न प्रकार के सामान जैसे पलंग, अलमारी, पेटी, ठेलागाड़ी, सिलाई मशीन, वाशिंग मशीन, कृषि संबंधी पाइप और विभिन्न प्रकार के अटाला (भंगार) सामान भी शामिल है।


नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद के पदाधिकारियों को मुख्य मार्ग पर फैले अतिक्रमण को सख्ती से हटाना चाहिए। वही प्रशासन को उक्त मार्गों पर हो रही बेतरतीब पार्किंग का भी स्थाई समाधान ढूंढना चाहिए।

सीएम हेल्प लाइन पर की शिकायत

मार्ग पर बढ़ रहे अतिक्रमण और होने वाली दुर्घटनाओं के चलते नगर के कपड़ा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नितिन नागर ने सीएम हेल्पलाइन में चिन्हित जगहों पर होने वाले अतिक्रमण की शिकायतें भी की है। नागर ने ‘झाबुआ हिट’ से चर्चा करते हुए बताया की अतिक्रमण बेतरतीब बढ़ गया है। जनप्रतिनिधियों को इसे प्राथमिकता से लेना चाहिए। जबकि शपथ समारोह के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जनप्रतिनिधियों ने दशहरे मैदान के लिए विकासकार्यो की जो प्राथमिकताएं बताई है। वह इन समस्याओं के आगे ‘गौण’ प्रतीत हो रही है। जनप्रतिनिधियों को पहले मूल समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

पहले समझाइश, फिर नोटिस और फिर होगी कड़ी कारवाई

इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पणदा का कहना है कि उक्त क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को पहले समझाइश दी जाएगी, फिर नोटिस दिए जाएंगे। नहीं मानने पर सख्ती के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

Delicado_equilibrio_y_reflejos_agudos_para_ayudar_a_la_gallina_en_chickenroad_y
Unlocking the Secrets of Online Casino Success: A Deep Dive into GoldenCrownAU
Szórakoztató_útvesztő_és_a_https_chickenroads-game1_com_ahol_a_tyúk_átkel
Eventyret_med_chicken_road_gambling_udfordrer_din_reaktionsevne_og_giver_sjove_s
Lizaro Casino: Quick‑Hit Slots, Live Action & Instant Wins for the Fast‑Paced Player
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article *जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर नागरिकों को किया जागरूक*
Next Article अमित शाह का जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर हुआ मनोनय
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
  • Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
  • Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
  • Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin
  • Umfassende_Informationen_und_hilfreiche_Tipps_rund_um_casinachos-deutschland_de

संपादक

संपादक

Latest News

pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account